Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

भारतीय नौसेना के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग

रविवार को भारतीय नौसेना के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लग गई।

भारतीय नौसेना  के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग
Indian Navy ship INS Brahmaputra

केटी न्यूज़/दिल्ली

रविवार को भारतीय नौसेना  के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लग गई। इंडियन नेवी के मालवाहक जहाज ब्रह्मपुत्र मरम्मत के लिए जा रहा था। तभी इसमें आग लग गई।यह आग जहाज के मल्टी रोल फ्रिगेट पर लगी है।सोमवार सुबह तक नौसेना डॉकयार्ड, हेलीकॉप्टर और मुंबई के बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है। नाविक की तलाश की जा रही है। इंडियन नेवी ने आग लगने की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

भारतीय नौसेना  के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग

आग लगने के वक्त का जो वीडियो सामने आया है। उसमें जहाज के ऊपरी हिस्से पर धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है।मौके पर पहुंची टीम आग लगने की वजह की जांच कर रही है। साथ ही ये भी पता लगा रही है कि जहाज में कितना नुकसान हुआ है।अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के लिए रासायनिक विशेषज्ञों सहित चार सदस्यीय बचाव दल को सफलतापूर्वक जहाज पर चढ़ाया गया था। आईसीजी के तीन जहाजों और आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर ने अपने प्रयासों से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया।आग बुझाने के दौरान आग बीच-बीच में जल रही थी और धुंआ भी उठ रहा था।अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद जहाज बंदरगाह में एक तरफ झुका हुआ है। काफी प्रयासों के बाद भी जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। जहाज अपने बर्थ के साथ-साथ और भी झुक गया है। अभी वह किसी तरह एक तरफ की ओर टिका हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।