Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

दिल्ली नगर निगम ने 84 कारखानों पर लगाया ताला,कई इंडस्ट्रियल यूनिट्स की बिजली सप्लाई भी काटी

MCD ने मानकों का उल्लंघन करने पर 84 कारखानों को बंद कर दिया है।दिल्ली नगर निगम यानी कि MCD ने दिल्ली में चल रहे 84 कारखानों पर बड़ी कार्रवाई की है।

दिल्ली नगर निगम ने 84 कारखानों पर लगाया ताला,कई इंडस्ट्रियल यूनिट्स की बिजली सप्लाई भी काटी
MCD

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

MCD ने मानकों का उल्लंघन करने पर 84 कारखानों को बंद कर दिया है।दिल्ली नगर निगम यानी कि MCD ने दिल्ली में चल रहे 84 कारखानों पर बड़ी कार्रवाई की है।औद्योगिक प्रदूषण पर लगाम लगाने और ‘नॉन-कन्फर्मिंग एरिया’ में अवैध संचालन को विनियमित करने के लिए पूरी दिल्ली में किए जा रहे प्रयास के तहत ये कार्रवाई की गई है।राजधानी भर में कई इंडस्ट्रियल यूनिट्स की बिजली सप्लाई काट दी है।

दिल्ली नगर निगम ने 84 कारखानों पर लगाया ताला,कई इंडस्ट्रियल यूनिट्स की बिजली सप्लाई भी काटी

राष्ट्रीय राजधानी में 27 ‘नॉन-कन्फर्मिंग एरिया’ या गैर-नियोजित औद्योगिक क्षेत्र हैं।MCD ने सितंबर में ‘नॉन-कन्फर्मिंग एरिया’ में स्थित 520 इंडस्ट्रियल यूनिट्स का निरीक्षण किया। ये ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां 70 प्रतिशत प्लॉट का इस्तेमाल ‘जोनिंग’ नियमों के तहत मिली परमिशन के बाद औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इन 520 इंडस्ट्रियल यूनिट्स में से 84 यूनिट्स निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करती पाई गईं जिसकी वजह से उन्हें बंद कर दिया गया।  अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 7 अन्य इंडस्ट्रियल यूनिट्स की बिजली भी काट दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।