Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-बृजभूषण शरण सिंह के बेटे की कार ने 3 बच्चों को कुचला,2 की हुई मौत

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करन भूषण शरण सिंह के काफिले की कार से बड़ा एक्सीडेंट हो गया है।

बिग ब्रेकिंग-बृजभूषण शरण सिंह के बेटे की कार ने 3 बच्चों को कुचला,2 की हुई मौत
Karan Bhushan Sharan Singh

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/गोंडा

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर गोंडा से है।जहां बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करन भूषण शरण सिंह के काफिले की कार से बड़ा एक्सीडेंट हो गया है।ये  हादसा यूपी के गोंडा के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुआ है।उनकी फॉर्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है और एक घायल है।

बिग ब्रेकिंग-बृजभूषण शरण सिंह के बेटे की कार ने 3 बच्चों को कुचला,2 की हुई मौत

ग्रामीणों ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है।मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है और बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया गया है। करण उस वक्त काफिले में मौजूद थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस फॉर्च्यूनर कार एवं उसके चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है। 

बिग ब्रेकिंग-बृजभूषण शरण सिंह के बेटे की कार ने 3 बच्चों को कुचला,2 की हुई मौत

करण बृजभूषण के छोटे बेटे हैं। वह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं।यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।वर्तमान में वह यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। करण पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।