Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

पत्नी के सामने ही असन्तुलित होकर नीचे गिरा मजदूर

ईंट भट्ठे पर काम बंद होने के बाद परिवार संग गाँव जा रहा था मजदूर

केटी न्यूज/बलिया

सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

रविवार को बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से रेवती कोलनाला के समीप एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा पत्नी के आँखों के सामने हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के लखीसराय के संसार पोखर बड़की मुसहरी निवासी पप्पू मांझी 35 वर्ष उप्र के फरुखाबाद ईट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी का काम करते थे।

सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

काम बंद होने के बाद अपने गांव अपनी पत्नी मिन्ता देवी एवं अन्य सदस्यों के साथ जा रहे थे। बताया जाता है कि बलिया से क्यूल जक्शन का टिकट लेकर बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। पप्पू मांझी गेट के पास खड़ा था जो पत्नी के आँख के सामने ही अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े।

सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन जैसे ही सुरेमनपुर स्टेशन  पर रुकी वैसे ही पत्नी ननद रीता नंदनी और दुंधमुहे बेटे अजीत के साथ घटना स्थल पर पहुंच दहाड़े मारकर रोने लगे। मौके पर पहुँचे  एसआई प्रभाकर शुक्ल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक के दो बेटे क्रमशः संजीव व राजेश है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।