Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ममता बनर्जी को लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी

ममता बनर्जी को लगी चोट
Mamata Banerjee

केटी न्यूज़/कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी है। उनकी पार्टी टीएमसी ने बताया कि वह बुरी तरह घायल हुई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएमसी प्रमुख को यह चोट कैसे लगी है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह चोट उन्हें शाम 6 से 7 बजे के दौरान लगी है। ममता के घायल होने की सूचना उनकी पार्टी टीएमसी ने ट्वीट करके दी है।

ममता बनर्जी को लगी चोट

SSKM अस्पताल के बाहर ममता बनर्जी के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुटना शुरू कर दिया है। हालांकि पार्टी ने कहा है कि अस्पताल के आसपास ज्यादा भीड़ ना लगाएं। बता दें कि ममता बनर्जी पिछले कई दिनों से लोकसभा चुनावों को लेकर सुपर एक्टिव हो गई थीं। वह कई दिनों से ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रही थीं।  

ममता बनर्जी को लगी चोट

ममता बनर्जी चुनावी सभा से वापस लौट रही थीं। इस दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके इलाज के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई। वहीं कुछ देर बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। हादसे के बाद उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

ममता बनर्जी को लगी चोट

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।