Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

मैं हमेशा से हिंदू भाइयों के सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा-सोनू सूद

फ़िल्म एक्टर सोनू सूद इंदौर से उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ की कामयाबी के लिए बाबा महाकाल का दर्शन करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, ‘फतेह 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

मैं हमेशा से हिंदू भाइयों के सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा-सोनू सूद
Entertainment

केटी न्यूज़/दिल्ली

फ़िल्म एक्टर सोनू सूद इंदौर से उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ की कामयाबी के लिए बाबा महाकाल का दर्शन करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, ‘फतेह 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म सफल हो, इसके लिए बाबा महाकाल का दर्शन करने और सफलता के लिए प्रार्थना करने आया हूं।‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म का निर्देशन सोनू सूद कर रहे हैं।फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह के साथ ही अन्य एक्टर्स अहम रोल में हैं।

मैं हमेशा से हिंदू भाइयों के सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा-सोनू सूद

सोनू सूद ने बताया कि ‘फतेह’ आम जनता की समस्या पर आधारित है।सोनू सूद ने कहा, नशा एक बड़ी समस्या है।  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बात करते हुए कहा, मैं हमेशा से हिंदू भाइयों के सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा।उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति, युवाओं में नशे की लत समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की।सोनू सूद ने देश में नशे की चपेट में आ रहे युवाओं को लेकर भी चिंता जताई। एक्टर ने देश के सबसे साफ शहर इंदौर की तारीफ की और कहा, यह काफी अच्छी बात है। यहां आकर अच्छा लगता है। इंदौर एक अच्छा संदेश दे सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।