Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे प्रयागराज,कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे। सीएम योगी समेत कई मंत्रियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।प्रधानमंत्री महाकुंभ 2025 के लिए जिन विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे प्रयागराज,कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
PM Modi

केटी न्यूज़/प्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे। सीएम योगी समेत कई मंत्रियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।प्रधानमंत्री महाकुंभ 2025 के लिए जिन विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रयागराज में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और निर्बाध संपर्क प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट रोड जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल रही।पीएम मोदी ने 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा पूजा-अर्चना भी की। पीएम मोदी ने महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भी भ्रमण किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे प्रयागराज,कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

गुरुवार प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी थी।पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह प्रयागराज जाएंगे और दोपहर करीब 12:15 बजे संगम तट पर पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे प्रधानमंत्री अक्षय वट वृक्ष में पूजा करेंगे। इसके बाद हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वह महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘इसके बाद, दोपहर लगभग 2 बजे वह प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे प्रयागराज,कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएमओ ने कहा, इन परियोजनायों से भक्तों को एक स्थल से दूसरे स्थल की ओर आने जाने में आसानी होगी और ये आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ सहायक कृत्रिम मेधा चैटबॉट की भी शुरुआत की जो महाकुंभ मेला 2025 पर भक्तों को कार्यक्रम संबंधी मार्गदर्शन और अपडेट देने के लिए विवरण प्रदान करेगा। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।