Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजन बोले की गई है हत्या

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजन बोले की गई है हत्या

केटी न्यूज/बलिया

17 वर्षीय एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों ने गोलीमार कर हत्या का आरोप लगाया है। शव बरौनी-कटिहार रेलखंड के दनौली फुलवरिया एवं लखमीनिया स्टेशन के बीच 38 नंबर ढाला के पास मिला। मृत युवक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 1 बड़ी बलिया दक्षिणी निवासी अंकुश कुमार पिता  बिलैती यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने घर से तीन किलोमीटर दूर किसी के डेरा पर गया था। परन्तु जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन शुरु कर दी, तो उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजन बोले की गई है हत्या

घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के नहीं आने के बाद परिजन शव को उठाकर घर ले आये। घटना के अगले दिन सुबह पुलिस पहुंची जिसके बाद घर वालों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए बताया कि अंकुश की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस के अनुसार ट्रेन से टकरा कर युवक की मौत हुई है। परिजनों के सवाल का पुलिस के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया युवक रेलवे ट्रैक पर क्यों गया। बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र एवं थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।