Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गलत सुई दे हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गलत सुई दे हत्या का आरोप

- मृतका के परिजनों ने कहा- दहेज के लिए पीटा फिर दिया वारदात को अंजाम

केटी न्यूज/आरा

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। मृतका नारायणपुर गांव निवासी दीनानाथ सिंह की पत्नी सीमा देवी थी। उसके पति दीनानाथ सिंह शिक्षक बताये जा रहे हैं। सीमा के पिता उदय शंकर सिंह भी रिटायर हेडमास्टर हैं। सीमा देवी के मायके वाले दहेज के लिए मारपीट के बाद जहर की सुई देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बड़हरा थाना क्षेत्र के छीने गांव निवासी उदय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा की शादी नौ दिसंबर 2012 को नारायणपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र दीनानाथ सिंह से की थी। 

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गलत सुई दे हत्या का आरोप

शादी के तीन माह बाद से ही दामाद द्वारा पैसे की मांग के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे देखते एक बुलेट बाइक भी खरीद कर दामाद को दी थी। उसके बाद भी पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उसके लिए उनकी बेटी पर दबाव भी दिया जा रहा था। इसी बीच रविवार की सुबह फोन से सूचना मिली कि उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। उस पर वह उसके ससुराल पहुंचे और स्थानीय थाने को सूचना दी। उदय सिंह की ओर से अपने दामाद दीना शंकर सिंह पर दहेज में पैसे नहीं देने के कारण मारपीट करने के बाद उनकी बेटी को जहर की सुई उसे देकर मारने का आरोप लगाया है।

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गलत सुई दे हत्या का आरोप

इधर, पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में  महिला की मौत बीमारी के कारण होने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सीमा करीब पांच साल से बीमार चल रही थी। सीमा अपने दो भाई और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसे एक साल का एक पुत्र भी है। घटना के बाद घटना के घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।