Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

बदमाशों ने बधार में ले जाकर प्लंबर मिस्त्री को मारा चाकू

बदमाशों ने बधार में ले जाकर प्लंबर मिस्त्री को मारा चाकू

घटना का कारण नहीं चला पता, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के खेसरहिया बधार में रविवार की शाम बदमाशों ने पलंबर मिस्त्री को चाकू मार दिया। चाकू उसके दाहिने साइड पेट में मारा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल मे इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी पलंबर मिस्त्री खेसरिया गांव निवासी राम तपस्या पासवान का 35 वर्षीय पुत्र पंचम पासवान है। जख्मी के बेटे मनीष ने बताया कि वह अपने पिता के साथ से सामान खरीदने खेसरहिया बाजार गया था।

तभी बाइक

बदमाशों ने बधार में ले जाकर प्लंबर मिस्त्री को मारा चाकू

सवार एक युवक वहां आया और उसके पिता से कहा कि तुम्हारे पिताजी बुला रहे हैं। तब उसके पिता बाइक से उस युवक के साथ खेसरहिया बधार में चले गये।वहां उस युवक द्वारा उसके पिता को चाकू मार दिया गया। कुछ देर तक जब उसके पिता नहीं आये, तो वह देखने बधार की ओर चला गया। उस दौरान उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ जख्मी हालत में पड़े हैं। उसके बाद उसने ब शोर मचाना शुरू किया। तब स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर चाकू मारने की बात सामने आ रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।