Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

लालू यादव पर चलेगा लैंड फॉर जॉब्स मामले में केस, केंद्र ने CBI को दी मंजूरी, तेजस्वी की चार्जशीट पर इस दिन होगी सुनवाई

लालू परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यह साफ हो गया है कि इस मामले में अब पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर केस चलेगा। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार से CBI को इसकी इजाजत मिल चुकी है। बता दें कि एक महीने पहले ही CBI ने केंद्र से लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी।

लालू यादव पर चलेगा लैंड फॉर जॉब्स मामले में केस, केंद्र ने CBI को दी मंजूरी, तेजस्वी की चार्जशीट पर इस दिन होगी सुनवाई
केटी न्यूज़, पटना। लालू परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यह साफ हो गया है कि इस मामले में अब पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर केस चलेगा। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार से CBI को इसकी इजाजत मिल चुकी है। बता दें कि एक महीने पहले ही CBI ने केंद्र से लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। CBI ने आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट को जानकारी दी कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ इस केस गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। CBI ने बताया कि हमने लालू के अलावा रेलवे के 3 अधिकारियों के खिलाफ भी केस चलाने की मंजूरी मांगी थी, जो फिलहाल नहीं मिली है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में उसकी भी इजाजत मिल जाएगी। बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामला तब का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे, इसलिए इसमें गृह विभाग की अनुमति आवश्यक थी।
पिछले साल हुई थी पूछताछ
CBI ने पिछले साल मई में लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीबियों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ED ने लालू-राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, चंदा यादव, रागिनी यादव और तेजस्वी से पूछताछ की थी।
लालू के बड़े बेटे और बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर CBI की ओर से दायर चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। 21 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है।
सूत्रों की माने तो लैंड फॉर जॉब्स मामले में यह नया केस है। पुराने केस में पहले से राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी और बेटी और सांसद मीसा भारती जमानत पर हैं। नए केस में भी लालू और राबड़ी को आरोपी बनाया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।