Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

लालू को सजा दिलाने में नीतीश का था हाथ, नौकरी के बदले जमीन मामले में ललन ने दिए थे ठोस सबूत: सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार और ललन सिंह ने जो किया उसके लिए वो लालू परिवार से माफ़ी माँगेंगे क्योंकि उन्होंने चारा घोटाले में लालू प्रसाद को जेल भेजने से लेकर सजा दिलाने तक काफ़ी सक्रियता दिखाई थी।

लालू को सजा दिलाने में नीतीश का था हाथ, नौकरी के बदले जमीन मामले में ललन ने दिए थे ठोस सबूत: सुशील मोदी
केटी न्यूज़, पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार और ललन सिंह ने जो किया उसके लिए वो लालू परिवार से माफ़ी माँगेंगे क्योंकि उन्होंने चारा घोटाले में लालू प्रसाद को जेल भेजने से लेकर सजा दिलाने तक काफ़ी सक्रियता दिखाई थी।क्योंकि अब जब चारा घोटाले के हज़ार करोड़ मामलों में लालू को सजा हुई है और उनकी ज़मानत रद्द करने की अपील के साथ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है तो मुख्यमंत्री दिखावा करने के लिए आँसू बहा रहे हैं।
सुशील मोदी ने आगे कहा कि पहले जिन लोगों ने लालू को फंसाया और सजा ऐसी दिलाई कि वे मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकें, वही लोग अब जनादेश से विश्वासघात कर लालू के हमदर्द बन रहे हैं। लालू के विरोध से समर्थक बन जाना नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को दिखाती है, लेकिन इससे सच नहीं बदल जाएगा। 
आगे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हिम्मत है तो नीतीश कुमार घोषणा करें कि चारा घोटाला मुद्दे पर उनके समर्थकों ने जो लोकहित याचिका दायर की थी और जो सबूत पेश किए थे, वे सब फर्जी थे। "नौकरी के बदले जमीन" मामले में भी लालू परिवार के विरुद्ध ठोस सबूत और दस्तावेज ललन सिंह ने उपलब्ध कराए उन सबको फ़र्ज़ी घोषित करें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।