Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया है।उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन भर दिया है।

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव
Pappu Yadav

केटी न्यूज़/बिहार

सबसे हॉट सीट बन चुकी बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर गजब ड्रामा देखने को मिल रहा है।राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने  अपने फैसले से सबको चौंका दिया है।उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन भर दिया है।जबकि कुछ समय पहले ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी JAP का कांग्रेस में विलय किया था।

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव

गुरुवार को पर्चा भरने के लिये वह बाइक से पहुंचे इस दौरान उनके चेहरे पर अजीब सी बेबसी देखने को मिली।जैसे ही पप्पू यादव पर्चा भरने पहुंचे तो मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया।तभी उन्होंने बस इतना ही कहा कि सर हम थक चुके हैं टायर्ड हो चुके हैं और लोगों को हटाते हुए अंदर चले गए।

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव

पिछले कुछ समय से पप्पू यादव पूर्णिया सीट पर दावेदारी जता रहे थे लेकिन इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट RJD के खाते में गई।जहां से बीमा भारती को उतारा गया है।बीमा भारती पहले JDU में थी।

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है।पुर्णिया की जनता ने हमेशा पप्पू यादव को जाति और पंथ से ऊपर रखा है।सबकी आवाज़ एक है पप्पू और पुर्णिया।

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव

अब कांग्रेस भी पप्पू यादव को लेकर फंसती नजर आ रही है।पप्पू यादव की जिद ने कांग्रेस को अजीब उलझन में डाल दिया है।उन्होंने पहले ही कह दिया था वह पुर्णिया सीट नही छोड़ेंगे।पप्पू 5 बार के MP है।वह 1991,1996,1999,2004 और 2014 में चुनाव जीते हैं।निर्दलीय भी उन्होंने सपा, लोक जनता पार्टी, राजद उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीता है।पुर्णिया सीट को लेकर जहां कॉंग्रेस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है तो वही पप्पू यादव इस सीट को लेकर खुद बेबस नज़र आ रहें हैं।

कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची है-पप्पू यादव

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने पप्पू यादव को नामांकन वापिस लेने को कहा है।अब देखना ये होगा की 8 अप्रैल की तारीख तक पप्पू यादव अपना नामांकन वापस लेंगे या फिर उनकी निर्दलीय चुनाव की तैयारी पक्की है।

  

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।