Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं-प्रशांत किशोर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने जमकर हमला किया।

नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं-प्रशांत किशोर
Prashant kishor

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने जमकर हमला किया।लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर प्रशांत किशोर भी अपनी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में जुट गए हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को समर्थन दिया, लेकिन बिहार के विकास की कोई बात नहीं की।जन सुराज युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 'युवा संवाद' कार्यक्रम कर रही है।

नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं-प्रशांत किशोर

सीएम ने बिहार के भाजपा संगठन में जो फेरबदल करवाना चाहते थे, वो भी करा लिया। यह सब काम कराने के लिए नीतीश कुमार को समझ और ताकत है, लेकिन उसी नीतीश कुमार ने ये नहीं कहा कि बिहार में बंद चीनी मिलों को चालू करिए तब हम आपको अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को केंद्र सरकार से यह कहना चाहिए कि बिहार में कम से कम एक फैक्ट्री लगाइए, तब हम आपको समर्थन देंगे, नहीं तो नहीं देंगे। लेकिन नीतीश कुमार को तो मंत्रालय चाहिए। वो सिर्फ बिना किसी ताकत और जनसमर्थन के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहना चाहते हैं। भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया है और नीतीश कुमार इससे खुश हैं।

नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं-प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार करीब 15 सालों तक बीजेपी के साथ रहे। इन 15 सालों में बीजेपी भी केंद्र में रही। बीजेपी आज बिहार के सांसदों और नीतीश सरकार के समर्थन पर सत्ता पर काबिज है। नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से मंत्रालय मांगा। उन्होंने अपने लिए पांच सालों के लिए मुख्यमंत्री की सीट मांगी।नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।