केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार में हुआ हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री पर हमले की घटना सामने आई।यह हादसा तब हुआ जब बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार में हुआ हमला
Giriraj Singh

केटी न्यूज़/बिहार

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री पर हमले की घटना सामने आई।यह हादसा तब हुआ जब बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दरबार में हंगामा हो गया। एक युवक ने उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपी का नाम मो. सैफी है, जो वार्ड पार्षद भी बताया जा रहा है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार से जाने वाले थे, तभी मो. सैफी मौके पर पहुंचा और माइक लेकर अनाप-शनाप बोलने लगा। भाजपाइयों ने उसका विरोध किया, जिससे युवक भड़क गया और केंद्रीय मंत्री को मुक्का मारने का प्रयास किया।इसके समापन होते ही बवाल खड़ा हो गया।इस घटना से जनता दरबार में अफरातफरी का माहौल हो गया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि उनका नाम गिरिराज सिंह है। वे ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। वे हमेशा समाज के हितों में खड़े रहेंगे और बोलते रहेंगे। दाढ़ी-टोपी देख उनको सहलाने और पुचकाने वाले लोग देख लें कि बिहार समेत पूरे देश में कैसे लव जिहाद और सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है।