Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता और सराहनीय सेवाओं के लिए हिंदुस्तान स्काउट गाइड, बक्सर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी साहिला ने स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

__ सड़क सुरक्षा सप्ताह में उत्कृष्ट योगदान पर हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवक सम्मानित, डीएम ने कहा—समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

केटी न्यूज/बक्सर।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता और सराहनीय सेवाओं के लिए हिंदुस्तान स्काउट गाइड, बक्सर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी साहिला ने स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों की सेवा-भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड महज एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

उन्होंने स्वयंसेवकों से सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में स्काउट-गाइड जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विभिन्न जनहित और सामाजिक कार्यक्रमों में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों की सक्रिय एवं उत्कृष्ट सहभागिता को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वयंसेवकों के सकारात्मक प्रयासों में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

सम्मान समारोह में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर, उच्च विद्यालय योगिया, उच्च विद्यालय कांट-भरखर (ब्रह्मपुर), मध्य विद्यालय कुकुड़ा, उच्च विद्यालय मनोहरपुर तथा राजपुर प्रखंड समेत विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट गाइड, बक्सर के जिला संगठन आयुक्त, जिला स्काउट कमांडर (ग्रुप कैप्टन), गाइड कैप्टन समेत अन्य पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण और सेवा-भावना का परिचय देते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना भी प्रदर्शित की। सम्मान मिलने से स्वयंसेवकों में उत्साह और सामाजिक कार्यों के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्काउट-गाइड : डीएम साहिला

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।