Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी घिरे, मुठभेड़ में कल शहीद हो गए थे तीन अधिकारी

अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल मुठभेड़ हुए थी जिसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं बट शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी मिली है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी फंसे हुए हैं। कमांडर उजैर खान भी इसमें शामिल है। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ले रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी घिरे, मुठभेड़ में कल शहीद हो गए थे तीन अधिकारी
केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क। अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल मुठभेड़ हुए थी जिसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं बट शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी मिली है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी फंसे हुए हैं। कमांडर उजैर खान भी इसमें शामिल है। 
चप्पे चप्पे पर हैं सुरक्षाबल
जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी कोकेरनाग इलाके में फंसे हुए हैं। लश्कर के दोनों आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान भी फंसा हुआ है। आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान में सेना के पैरा कमांडो भी भाग ले रहे हैं। आज शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और शहीद मेजर आशीष धौंचक का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज उनके घर भेजे जाएंगे।
 सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह और बलिदानी मेजर आशीष धौंचक का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज उनके परिजनों के पास भेजे जाएंगे। पुलिस और सेना के एक संयुक्त कार्यदल ने मंगलवार की शाम को गडोल कोकरनाग में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर एक तलाशी अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं बट बलिदानी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। जहां गोलीबारी हुई है, वह जगह बीते बुधवार के मुठभेड़स्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही है। बता दें कि फँसे आतंकियों में एक लश्कर कमांडर उजैर खान है। वह कोकरनाग के नागम इलाके का रहने वाला है और जुलाई 2022 में आतंकी बना था। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।