Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

सभी क़यासो को तोड़ते हुए संगठन ने ओम प्रकाश भुवन को नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

केटी न्यूज/बक्सर। 

डुमरांव निवासी और वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश भुवन को बक्सर भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा कार्यकर्ताओं ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और कहा है कि ओमप्रकाश भुवन को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से बक्सर में भाजपा सहित एनडीए के तमाम सहयोगी दलों को मजबूती मिलेगी।

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

बता दें कि श्री भुवन को संगठन का काफी गहरा अनुभव है तथा वे पिछले कई दशक से भाजपा में विभिन्न पदों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते आए हैं। जिला अध्यक्ष के पहले तक वे भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक भी थे। भुवन छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ राजनीतिक पारी की शुरुआत किए थे। 

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

उन्हें भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से सबसे अधिक खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं को है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि  उन्हें जिला अध्यक्ष बना पार्टी ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। वहीं भुवन ने केशव टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि उनका प्रयास कार्यकर्ताओं में जोश भर संगठन को मजबूत करना तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सीटों पर एनडीए का परचम लहराना होगा। उन्होंने कहा कि 2025 में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से बिहार में एनडीए का कमल खिलेगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता की जान से जुट गए हैं।

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय, डॉ राजेश सिन्हा, राजीव कुमार उर्फ बबलू पाठक, प्रो अखिलेश कुमार दुबे, सुमित गुप्ता, विजय कुशवाहा, पंकज कुमार उर्फ शक्ति राय, दीपक यादव, संटू मित्रा, मुखिया सिंह कुशवाहा, शुभम सिंह, सौरभ तिवारी, राहुल दुबे समेत कई अन्य शामिल है।

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

भाजपा बक्सर के नए ज़िलाध्यक्ष बने ओम प्रकाश भुवन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।