पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बर तरीके से पिटाई के खिलाफ जिलाभर में आयोजित हुआ धरना

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बर तरीके से पिटाई के खिलाफ जिलाभर में आयोजित हुआ धरना

डुमरांव के प्रखंड मुख्यालयों में धरना में शामिल रहे प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी

केटी न्यूज/बक्सर/डुमरांव

दो दिन पहले पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बर तरीके से की गई थी। इसके खिलाफ शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा ने जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया।

डुमरांव में धरना की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा ने दिया। प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिए गए धरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

दीपक यादव ने किया। धरना को सम्बोधित करते हुए रामकुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने क्रुरता, निर्ममता और पुलिसिया बर्बरता की सारी हदो को राजधानी पटना की सड़कों पर पार कर दिया। इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में वैशाखी पर टिकी हुई कुर्सी कुमार की सरकार को लाठी भांजने

के फितूर को बिहार की जनता जल्द उतार देगी। बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग, महागठबंधन सरकार के भ्रष्टाचारी तंत्र, जंगलराज के बढ़ते प्रकोप का आवाज उठाते हुए जहानाबाद भाजपा के महामंत्री श्री विजय सिंह जी नहीं रहें। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा शिक्षकों, महिलाओं, किसानों और छात्रों पर लाठीचार्ज राज्य सरकार

की तानाशाही मानसिकता को दिखाता है। मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, कोरान सराय मंडल अध्यक्ष धर्मेद्र पांडेय, तिलकधारी मिश्र, डा संजय सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष धनंजय

कुमार पांडेय, रोहित सिंह, मनोज कुमार, धीरेन्द्र मिश्र, संतोष कुमार सिंह रोहित सिंह सुमन पाठक, निरज सिंह गणेश वर्मा, हेमन्त कुमार, विना जायसवाल, सोनु राय, दिलिप श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, सलीम खां,

गोपाल तिवारी, पिंटू चौबे, रमेश चंद्र राय, पवन जयसवाल, धीरेंद्र निराला, रोहित सिंह, संतोष कुमार सिंह, गुलाबचंद प्रसाद, सुमन पाठक, शिवम ओझा, नीरज सिंह, अगस्त उपाध्याय, गणेश वर्मा, हेमंत कुमार, सोनू राय, मनीष पांडे, भोला चंद्र, जयप्रकाश तिवारी, राजऋषि सिंह, अर्जुन पासवान, संटू मित्रा, राजकिशोर सिंह, विनोद पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।