संतोष दूबे बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष, मिली बधाई

संतोष दूबे बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष, मिली बधाई

- बोले नव चयनित जिलाध्यक्ष रचनात्मक तरीके से गांव गांव तक संगठन का करेंगे विस्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल के दखिनांव गांव निवासी व भाजपा के विस्तारक संतोष दुबे को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, बिहार प्रभारी ममता सहगल, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रदेश संयोजक संजय राय आदि को बधाई देने के साथ ही उम्मीद जताया है

कि श्री दुबे के कुशल नेतृत्व व सामाजिक क्षेत्र के लंबे अनुभव का लाभ इस जनसंख्या समाधान फाउंडेशन को मिलेगा। वही नव चयनित जिलाध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट तथा उसके समाधान पर जिलेभर प्रचार प्रसार तथा जन चौपाल जैसे रचनात्मक कार्यक्रम चला संगठन के रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक साजिश के तहत अधिक बच्चें पैदा कर देश के संसाधनों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक देश है, धर्मशाल नहीं कि कोई अपनी जनसंख्या बढ़ा यहां के संसाधनों पर कब्जा जमाए। श्री दुबे ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का गठन इसी उदेश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो फाउंडेशन आंदोलन भी करेगा।