नावानगर पहुंचा डीएम का कांरवा, जनसंवाद में दी गई योजनाओं की जानकारी

नावानगर पहुंचा डीएम का कांरवा, जनसंवाद में दी गई योजनाओं की जानकारी

- जनसंवाद में डीएम ने चयनित लाभुकों को दिया योजना का लाभ

केटी न्यूज/नावानगर

बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नावानगर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में सरकार डीएम तथा अन्य अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनता को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आम जनों एवं अधिकारियों के बेहतर समन्वय से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से संचालित किया जाना चाहिए। इसी उदेश्य से इस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपनी अपनी समस्यचाओं को सुनाने को भी कहा। डीएम के सामने लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखी। जिसका समाधान स्थानीय प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश डीएम ने दिया। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित एसपी मनीष कुमार ने भी कार्यक्रम में आम जनों से संवाद किया। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनों दिए। डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र जन संवाद कार्यक्रम में वितरित किए। जिनमें नावानगर प्रखंड अंतर्गत अतिमी पंचायत में बकरी शेड के लिए मीना देवी, चईती देवी, सुभगीया देवी, सोमनिया देवी, प्रभावती देवी एवं लंगड़ी देवी, नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत सोनवर्षा पंचायत में बकरी शेड के लिए बेबी देवी, सीता देवी एवं शोभा देवी है।

जन संवाद कार्यक्रम में वर्ष 2023 में नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत अनु जाति एवं अनु जनजाति अत्याचार निवारण के तहत मुआवजा भुगतान की गई। मुआवजा पाने वालों में रामजग राम, धनझारी देवी, अनामिका कुमारी, तिला देवी, यमुना धोबी, धनजी राम, शीला देवी, अवतार राम, निशा कुमारी, नागेश कुमार एवं विश्वामित्र पासवान है। जन सवांद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां आम जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।

सोनवर्षा में डीएम ने आवास योजना के लाभुकों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र

प्रखंड कार्यालय के बाद डीएम तथा अन्य अधिकारी सोनवर्षा पंचायत के रामपुर गांव पहुंचे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यहां पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। इस दौरान डीएम ने आवास योजना एवं अन्य संबंधित योजनाओं चयनित लाभुकों को अपने हाथों स्वीकृति पत्र प्रदान किया। डीएम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया। अंत में उन्होंने रामनगर के वार्ड नंबर 08 में पोखरा (पश्चिमी घाट) छठ घाट एवं चबूतरा के टाइल्स लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया तथा संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तथा मानक के अनुरूप काम पूरा करने का निर्देश दिए। अपने बीच डीएम को पा रामपुर के ग्रामीणों का उत्साह बढ़ गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखी। जिस पर डीएम ने बीडीओ को समाधान कराने का निर्देश दिया।