Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

आम जनता की शिकायतों का समय से करें निपटारा - एसडीएम

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वे दोनों कार्यालयों में मौजूद लोगों की समस्या सुनी तथा बीडीओ संदीप कुमार पांडेय व सीओ शमन प्रकाश को आम जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया।

आम जनता की शिकायतों का समय से करें निपटारा - एसडीएम

- एसडीएम ने किया डुमरांव प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, परिमार्जन व जमाबंदी के लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वे दोनों कार्यालयों में मौजूद लोगों की समस्या सुनी तथा बीडीओ संदीप कुमार पांडेय व सीओ शमन प्रकाश को आम जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया।

आम जनता की शिकायतों का समय से करें निपटारा - एसडीएम

एसडीएम ने खासकर वृद्धा पेंशन व राशन कार्ड के लिए आए आवेदनों का निष्पादन समय से करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो वृद्ध, दिव्यांग या असक्षम लोग है, उन्हें बार-बार दौड़ाना ठीक नहीं है, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावे एसडीएम ने जमाबंदी व परिमार्जन के आवेदनों का अवलोकन भी किया तथा सीओ को समय से इसका निष्पादन करने को कहा।

आम जनता की शिकायतों का समय से करें निपटारा - एसडीएम

वही, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जमाबंदी लाक होने से उनका जमाबंदी नहीं हो पा रहा है। इस पर एसडीएम ने तत्काल डीसीएलआर को जमाबंदी का लाक हटाने का निर्देश दिया। 

वार्ड सदस्य के हाथ दो दर्जन आवेदन देख भड़के एसडीएम

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान किसी पंचायत का एक वार्ड सदस्य अपने हाथ में 20-25 फार्म लेकर उसे आरटीपीएस काउंटर पर जमा करा रहा था। सभी फार्म पेंशन योजना के थे। एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे कार्यालयों में बिचौलिया संस्कृति हावी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आवदेकों को खुद अपना आवेदन लेकर आना चाहिए।

आम जनता की शिकायतों का समय से करें निपटारा - एसडीएम

एसडीएम ने कहा कि जो असक्षम है, उनका आवेदन लेकर कोई पंचायत प्रतिनिधि आ सकता है, लेकिन जो सक्षम है वे खुद अपना आवेदन लेकर आए। इससे बिचौलियों को लोगों के आर्थिक शोषण का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में पारदर्शी तरीके से काम होना चाहिए। हालांकि, इस औचक निरीक्षण के बाद एसडीएम ने दोनों कार्यालयों के कार्यों के प्रति संतोष जताया और बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी कर्मी उपस्थित थे।

आम जनता की शिकायतों का समय से करें निपटारा - एसडीएम

गौरतलब हो कि एसडीएम राकेश कुमार अपने अलग तरह के कार्यसंस्कृति तथा आम जनता के कार्यों के प्रति संजीदगी के कारण पूरे अनुमंडल इलाके में चर्चित हो चुके है। उनके व्यवहार कुशल रवैये तथा आम जनता के कार्यों के प्रति लगनशीलता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।