Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

संसाधनों के अभाव में सफाई कर्मी बहाना बनाते थे, एनजीओ भी अपनी मनमानी करता था। हालांकि एनजीओ के करार में है कि नप अगर अपना संसाधन मुहैया कराता है तो, उसको तय किराया देना पड़गा। नगर परिषद को सफाई को लेकर बराबर मिल रही नाली जाम, कूड़े का अंबार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पहले संसाधनों की खरीद पर काम किया है।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

-- ईओ के इस निर्णय से नप की बदहाल सफाई व्यवस्था में आएगा सुधार

-- शिकायत मिलते ही क्विक रिस्पॉन्स टीम वहुंचेगी दरवाजे पर

संसाधनों की नहीं होगी कमी, प्रत्येक वार्ड को हागा उपलब्ध 

केटी न्यूज/डुमरांव  

संसाधनों के अभाव में सफाई कर्मी बहाना बनाते थे, एनजीओ भी अपनी मनमानी करता था। हालांकि एनजीओ के करार में है कि नप अगर अपना संसाधन मुहैया कराता है तो, उसको तय किराया देना पड़गा। नगर परिषद को सफाई को लेकर बराबर मिल रही नाली जाम, कूड़े का अंबार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पहले संसाधनों की खरीद पर काम किया है।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

इस संबंध में नप ईओ ने त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष तंत्र तैयार करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब नगर परिषद द्वारा एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया जाएगा। इस टीम में स्वच्छता साथी, सफाईकर्मी और नगर परिषद से अनुबंधित सफाई एनजीओ की टीम के सदस्य शामिल रहेंगे, जो मिल रही शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

 मालूम हो कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर नागरिकों की लगातार शिकायतें मिलती रही है, खासकर नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी, दुर्गंध और जलजमाव जैसी समस्याएं सामने आती थीं। इस समस्या को दूर करने के लिये ईओ मनीष कुमार ने बताया कि इसके स्थायी समाधान के लिए क्यूआरटी का गठन जरूरी हो गया था ताकि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

उन्होंने बताया कि पहले सफाई के कार्याे में संसाधनों की कमी सामने आ रही थी, लेकिन अब नगर परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड को आवश्यक सफाई संसाधन जैसे गाड़ी, मशीन, औजार और मानवबल उपलब्ध करा दिया गया है। सफाई कार्य में अब सुधार देखने को मिलेगा। क्यूआरटी टीम को एक निर्धारित समय सीमा में शिकायत का निपटारा करना होगा। शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्या का पूरी तरह समाधान हुआ या नहीं। यह टीम प्रतिदिन सुबह से शाम तक सक्रिय रहेगी और शिकायतों के आधार पर ही अपने कार्यक्षेत्र का निर्धारण करेगी।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

-नई व्यवस्था से नगर के लोगो को मिलेगा लाभ।  ईओ मनीष कुमार ने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा वार्ड वार सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है और जल्द ही एक निगरानी तंत्र भी विकसित किया जाएगा, जिससे हर वार्ड में सफाई कार्य पर नजर रखी जा सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील किया कि वे सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक रहें और किसी भी तरह की समस्या आने पर नगर परिषद को तत्काल सूचना दें।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

इस नई पहल से डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सकेगा। क्यूआरटी टीम की सफलता नगर प्रशासन की तत्परता और जनभागीदारी पर निर्भर करेगी, जिससे डुमरांव स्वच्छ नगर की दिशा में आगे बढ़ सके।

डुमरांव नप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये क्यूआरटी होगी गठित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।