Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

केटी न्यूज/बलिया

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

बीती रात्रि चोरों ने क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली के पूर्व प्रधान के घर में  छत के सहारे घुसकर नगदी, गहना सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर से लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर खेत में टूटा हुआ दो बक्सा व एक अटैची बरामद हुआ। पिड़ित द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

बताया जा रहा है कि रजौली निवासी श्रीभगवान यादव पुत्र शिवमुनि यादव प्रत्येक दिन की भाँति सोमवार की रात्रि में खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर में सो गये थे।घर के अन्य सदस्य डेरे पर सोते हुए थे।रात्रि में एक बजे के करीब घर में खट खट की आवाज सुनकर श्रीभगवान की पत्नी जग गयी । उसने अपने पति को जगाकर बोली कि घर में कोई घुसा है।

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

श्रीभगवान बोले कि मैं समझा कि ऐसे ही पत्नी बोल रही। मै पत्नी को बोला कि सो जाओ कोई नहीं है। इस पर उसने जोर से हमे उठाकर आंगन में देखने को कहा। मै देखा कि सही में आठ दस आदमी आंगन में खडे है और कुछ बक्सा उठाकर ले जा रहे हैं। मै दरवाजा खोलने लगा तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है।

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

मै डेरा पर अपने परिवार के लोगों को फोन किया। परिवार के लोग जब तक घर आते चोर बक्सा व अन्य समान लेकर फरार हो गये। घर के लोग दरवाजा खोला। तब मैं बाहर निकला। देखने पर पता चला कि चोर तीन घर का ताला तोड़ कर उसमें रखा दो बक्सा व एक अटैची उठा ले गये है।

नगदी, गहना सहित लाखों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

जिसमें सोने का दो हार, झूमका दो जोडा,दो सोने की चैन,तीन जोड़ा चांदी का पायल,दो चांदी का कमर बन्ध व तीस हजार नगद व कीमती सारा कपड़ा उठा ले गये थे। घर में दो टूटी अटैची पड़ी हुयी थी। सुबह गांव के लोगों ने बताया कि खेत में दो बक्सा व एक अटैची टूटी पड़ी हुयी है।तब हम लोग जाकर ले आते।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।