Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर गायब,इलाके में मचा कोहराम

भागलपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।मामला भागलपुर के सन्हौला प्रखंड के फाजीलपुर सकरामा पंचायत के असरफनगर गांव के उत्तर में स्थित बहियार के पास एक कब्रिस्तान का है।

कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर गायब,इलाके में मचा कोहराम
Crime

केटी न्यूज़/भागलपुर

भागलपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।मामला भागलपुर के सन्हौला प्रखंड के फाजीलपुर सकरामा पंचायत के असरफनगर गांव के उत्तर में स्थित बहियार के पास एक कब्रिस्तान का है। यहां के एक कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर गायब होने से इलाके में कोहराम मच गया है। यहां कई कब्र खोदे हुए मिले। लोगों ने देखा कि कब्रों के अंदर गाड़े गए शव के सिर गायब हैं। इस घटना को लेकर लोगों में डर का माहौल है।

कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर गायब,इलाके में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही गांववाले मौके पर इकट्ठा हो गए और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस कब्रिस्तान से अब तक पांच लाशों के सिर गायब किए गए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर जनवरी महीने में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी नानी का शव दफनाया था, लेकिन अब उनकी लाश बिना सिर के मिली है। उनकी नानी के शव का सिर काटकर लेकर कोई चला गया।

कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर गायब,इलाके में मचा कोहराम

स्थानीय लोग इस मामले को लेकर आक्रोशित हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस घटना को कौन अंजाम दे रहा है, ये पता नहीं चल सका है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन वो यहां आकर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले कई साल से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।