Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर की हत्या

शुक्रवार सुबह समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला मुसहरी के पास एक हादसा हो गया।यहां बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।उसके सिर में एक गोली लगी है।

बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर की हत्या
Murder

केटी न्यूज/पटना

शुक्रवार सुबह समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला मुसहरी के पास एक हादसा हो गया।यहां बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।उसके सिर में एक गोली लगी है।मृतक किसान की उम्र करीब 40 साल के आसपास की बताई जा रही है।घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी पड़ी हुई है, जिस पर परवल लोड है। 

बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर की हत्या

मृतक किसान की पहचान जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हरा गांव निवासी अरविंद कुमार चौधरी के रूप में की गई है। वह सुबह अपने खेत से परवल तोड़ने के बाद उसे बेचने के बाइक पर लोड कर के बेचने के लिए सब्जी मंडी ताजपुर के मोतीपुर जा रहे थे। इसी दौरान फतेहवाला मुसहरी के पास सुनसान जगह पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। काफी देर बाद लोगों ने खून से लथपथ किसान को देखा तो पुलिस को सूचना दी।लोग उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे , तब तक उसकी मौत हो गई।

बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर की हत्या

घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर मुसरीघरारी और ताजपुर की पुलिस छापेमारी में जुट गई है। परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। ‌

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।