Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

नीरज राय बने 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के चयनकर्ता, जिला में बजी बधाई की गूंज

बलिया। 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में जनपद के नीरज राय चयनकर्ता बनेंगे। नीरज विकास खंड सोहांव के प्राथमिक विद्यालय नरही नं 1 के प्रधानाध्यापक हैं।

नीरज राय बने 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के चयनकर्ता, जिला में बजी बधाई की गूंज

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में जनपद के नीरज राय चयनकर्ता बनेंगे। नीरज विकास खंड सोहांव के प्राथमिक विद्यालय नरही नं 1 के प्रधानाध्यापक हैं और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक का भी कार्य संभालते हैं। बरेली में 15 से 19 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में उन्हें अंडर 17 बालक टीम का चयनकर्ता बनाया गया है। 

नीरज ने पिछले वर्ष 67वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी चयनकर्ता की भूमिका निभाई थी। वह पिछले वर्ष श्रीनगर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की अंडर 17 बालक टीम के प्रशिक्षक थे। इसके अलावा, उन्होंने भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश बालक वॉलीबाल टीम के सहायक प्रशिक्षक का कार्य भी किया था। 

नीरज के चयन पर जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत कुमार राय, अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह और अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।