Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

विजयादशमी पर रावण दहन, "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठे रामलीला मैदान

बलिया। विजयादशमी के दिन शनिवार को भगवान राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। जिले के विभिन्न थानों के तहत पांच स्थानों पर रावण के विशाल पुतलों का दहन किया गया।

विजयादशमी पर रावण दहन, "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठे रामलीला मैदान

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  विजयादशमी के दिन शनिवार को भगवान राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। जिले के विभिन्न थानों के तहत पांच स्थानों पर रावण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। नगर के रामलीला मैदान में रावण दहन के बाद "जय श्रीराम" के नारों से माहौल गूंज उठा, और देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन हुआ और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और खुफिया तंत्र तैनात रहे।

रामलीला मैदान में श्री शुभनगर रामलीला कमेटी के आयोजन में शुक्रवार को भगवान राम ने रावण की नाभि में बाण मारकर उसका वध किया। जैसे ही बाण लगा, रावण का पुतला धूं-धूंकर जल उठा और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। इसे देखने के लिए नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसके अलावा भृगु आश्रम और कदम चौराहे पर भी रावण का पुतला दहन किया गया। रसड़ा की रामलीला में भी श्रीराम ने रावण का अंत किया और रंग-बिरंगी आतिशबाजी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

भरसर बाजार के रामसिहासन किसान इंटर कॉलेज के मैदान में नवयुवक मंगल दल क्रांति कमेटी के तत्वावधान में रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही मैदान "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा के लिहाज से सभी थानाध्यक्ष और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करते रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।