Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

बोलेरो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

बलिया। एक बोलेरो खेत में घुसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण निवासी 60 वर्षीय सिंहासन यादव

बोलेरो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। एक बोलेरो खेत में घुसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण निवासी 60 वर्षीय सिंहासन यादव, जो स्वर्गीय रामाधार यादव के बेटे थे, पशुओं के चारे के लिए खेत में गए थे। उनके खेत के पास एक खेल का मैदान है, जहां कोई युवक बोलेरो चलाना सीख रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सिंहासन यादव पर चढ़ गई।

आसपास के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुगिया देवी, पुत्र संदीप यादव, और पुत्री सरिता यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही, बोलेरो को भी अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।