Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

नरही पुलिस ने 11 ऊंटों के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया

बलिया। नरही पुलिस ने शुक्रवार को नसीरपुर मठ के पास एक डीसीएम से 11 ऊंटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने नसीरपुर मठ के पास चेकिंग शुरू की।

नरही पुलिस ने 11 ऊंटों के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। नरही पुलिस ने शुक्रवार को नसीरपुर मठ के पास एक डीसीएम से 11 ऊंटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने नसीरपुर मठ के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक तेज गति से आती डीसीएम को रोका और चेकिंग की, जिसमें तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 ऊंट मिले। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार तस्करों के नाम हैं: शान मोहम्मद (निवासी खुशहाल कॉलोनी/चमन कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ), दिलशाद (निवासी खोली नंबर 104, ईदगाह मैदान, थाना थाणे, महाराष्ट्र, मूल निवासी ग्राम नेथुआ, थाना मुजरिया, बदायूं), और सुनील कुरैशी (निवासी नेथुआ, थाना मुजरिया, बदायूं)। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।