Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
Keshav Times

666 स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं, मूर्ति विसर्जन के लिए 52 स्थान चिह्नित

बलिया। जिले के 22 थानों के तहत 666 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की गई हैं। सप्तमी को वैदिक मंत्रों और शंख-घंटों के बीच पंडालों का पट खोला गया।

666 स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं, मूर्ति विसर्जन के लिए 52 स्थान चिह्नित

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। जिले के 22 थानों के तहत 666 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की गई हैं। सप्तमी को वैदिक मंत्रों और शंख-घंटों के बीच पंडालों का पट खोला गया। बुधवार को दर्शन के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और समितियों के कार्यकर्ता तैनात रहे। पंडालों में बिजली की सजावट और लाउडस्पीकर पर देवी गीतों से माहौल देवीमय हो गया।

जिले में विभिन्न स्थानों जैसे चित्तू पांडेय चौराहा, ओक्डेनगंज, शास्त्रीनगर, कासिमबाजार रोड, सेंट थामस स्कूल, कृष्णानगर, कोतवाली और अन्य जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ से नगर में जाम की स्थिति बन गई। हर पंडाल के पास पुलिस बल और समितियों के सदस्य सक्रिय रहे। गांधीनगर और अन्य स्थानों पर बनाए गए शानदार पंडाल भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।

जिले में 52 स्थानों पर होगा मूर्ति विसर्जन

कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने 52 स्थानों पर मूर्ति विसर्जन के लिए व्यवस्था की है। शहर के जमुआ नवीन परती और ओझवलिया पोखरा में मूर्तियों का विसर्जन होगा। दुबहर, सुखपुरा, गड़वार, फेफना, नरहीं और अन्य क्षेत्रों में भी निर्धारित स्थानों पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।