Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

मवेशियों के लिए चारा लाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, विरोध में सड़क जाम

मवेशियों के लिए चारा लाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, विरोध में सड़क जाम

- मुआवजे की मांग के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, टायर जलाकर किया प्रदर्शन 

- नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर दो घंटों तक बाधित रहा आवागमन

मवेशियों के लिए चारा लाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, विरोध में सड़क जाम

केटी न्यूज/आरा

जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर टोला के पास करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पशुओं के लिए चारा लाने गया युवक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक बागा गांव के रहने वाले मो. नौशाद आलम के 18 वर्षीय पुत्र मो. शाकिब था। वहीं युवक की मौत से  ग्रामीण भड़क उठे और शव के साथ सड़क पर उतर गये। मुआवजे की मांग और बिजली कंपनी के कनीय अभियंता को बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। टायर जलाकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गयी।

मवेशियों के लिए चारा लाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, विरोध में सड़क जाम

सड़क जाम कर रहे ग्रामीण युवक की मौत के लिए बिजली कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। ग्रामीणों की ओर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नहर के बांध पर कवर युक्त तार लगाने की मांग की जा रही थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जेईई को बुलाने की अपनी मांग पर अड़े रहे।

मवेशियों के लिए चारा लाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, विरोध में सड़क जाम

उसके कारण नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे कर करीब दो से ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में संदेश बीडीओ, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार और अजीमाबाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी पहुंचे और समझदार कर लोगों को शांत कराया गया। उसके बाद रोड समाप्त हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

पेड़ की टहनी से पत्ते तोड़ने के दौरान हुआ हादसा 

बताया जाता है कि बागा गांव निवासी शाकिब रामनगर टोला के पास पशुओं का चारा लाने गया था। उस दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ने लगा। तभी पेड़ की टहनियां बगल से गुजर रहे 11 हजार हाईवोल्ट के तार से सट गया। उससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके बाद तत्काल ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए संदेश अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मवेशियों के लिए चारा लाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, विरोध में सड़क जाम

उसके बाद ग्रामीणों मुआबजे के लिए शव के साथ स्टेट हाइवे पर उतर गये। वहीं, अपने जवान बेटे की मौत की खबर सुन कर मां तमन्ना बेगम बिलख पड़ी। पहले तो उनको विश्वास ही नहीं हुआ कि इस तरह का कोई हादसा हुआ है। बाद में शव देखा तो दहाड़ मार कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि युवक पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।