Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

समाधान दिवस पर डीएम-एसपी की मौजूदगी में भी शिकायतों का निस्तारण नहीं

बलिया। शासन तहसील दिवस और थाना दिवस का आयोजन इसी मकसद से करता है कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके। लेकिन आंकड़े देखते हुए लगता है कि यह प्रयास बेकार है।

समाधान दिवस पर डीएम-एसपी की मौजूदगी में भी शिकायतों का निस्तारण नहीं

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  शासन तहसील दिवस और थाना दिवस का आयोजन इसी मकसद से करता है कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके। लेकिन आंकड़े देखते हुए लगता है कि यह प्रयास बेकार है। नरहीं थाने में आयोजित समाधान दिवस को ही देख लीजिए। जहां जिलाधिकारी और एसपी खुद मौजूद थे, फिर भी एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। फरियादियों के अनुसार यह एक मजाक जैसा है।

शनिवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने नरहीं थाने में जनशिकायतें सुनीं और तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 15 शिकायतें आईं, जिन पर जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, और थाना प्रभारी को राजस्व से संबंधित शिकायतों की जांच कर उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ सदर श्याम कांत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।