Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

शिक्षक ने गरीबी का फायदा उठाते हुए 4 दोस्तों के साथ छात्रा से की दरिंदगी, बच्ची की हुई मौत

यूपी के उन्नाव में गुरू और शिष्य के पवित्र रिश्तें को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

शिक्षक ने गरीबी का फायदा उठाते हुए 4 दोस्तों के साथ छात्रा से की दरिंदगी, बच्ची की हुई मौत
Rape

केटी न्यूज़/उन्नाव

यूपी के उन्नाव में गुरू और शिष्य के पवित्र रिश्तें को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।शिक्षक ने गरीबी का फायदा उठाते हुए 4 दोस्तों के साथ दरिंदगी कर छात्र को मौत के घाट उतार दिया। जिस छात्रा को शिक्षक ने कक्षा 1 से 5 तक आत्मनिर्भर बनने का सपना दिखाया उसी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

शिक्षक ने गरीबी का फायदा उठाते हुए 4 दोस्तों के साथ छात्रा से की दरिंदगी, बच्ची की हुई मौत

उन्नाव के औरास ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरैया में तैनात सहायक अध्यापक सौरभ सिंह ने एक बेटी को कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाया और उसे किताबी ज्ञान के साथ ही आत्मनिर्भर बनने का सपना दिखाया। यह बेटी 2021 में कक्षा 5 की पढ़ाई पूरी कर चाचा के साथ चंडीगढ़ चली गई।अभी 22 जून को ही वह अपने घर आई थी।इस दौरान शिक्षक सौरभ सिंह से मुलाकात हुई। 8 जुलाई को शिक्षक 6 हजार रुपये महीने पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे उपहार उपवन उद्यान-2 एल्डिको कालोनी लखनऊ स्थित अपने घर ले गया। बुधवार को शिक्षक सौरभ सिंह के घर पर किशोरी का रक्तरंजित शव मिला। शिक्षक ने किशोरी के भाई को तबियत बिगड़ने की जानकारी देते हुए लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल बुलाया और वहां से फरार हो गया। भाई अस्पताल पहुंचा तो बहन के सिर पर चोट व शरीर पर खून के धब्बे देखकर उसकी चीख निकल गई।

शिक्षक ने गरीबी का फायदा उठाते हुए 4 दोस्तों के साथ छात्रा से की दरिंदगी, बच्ची की हुई मौत

पीड़िता के भाई ने शिक्षक सौरभ सिंह व उसके 4 अज्ञात साथियों पर लखनऊ के PGI थाना में गैंगरेप की धाराओं में FIR दर्ज कराई है।गांव में मातम का माहौल है।गुरुवार को परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव से लेकर हर जगह शिक्षक की करतूत पर गुस्सा देखने को मिल रहा है।लखनऊ पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाने का दावा किया है। 

शिक्षक ने गरीबी का फायदा उठाते हुए 4 दोस्तों के साथ छात्रा से की दरिंदगी, बच्ची की हुई मौत

परिवार घटना से गहरे सदमे में है तो समाज शिक्षक को फांसी देने की बात कह रहा है। वहीं पुलिस ने शिक्षक व उसके साथियों पर गैंगरेप, एससी-एसटी और  पॉस्को एक्ट में FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।लखनऊ के KGMU अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम ने स्लाइड बनाकर लैब भेज दिया है तो वहीं बिसरा प्रिजर्व किया गया है।मामला सामने आने के बाद BSA उन्नाव ने शिक्षक को सस्पेंड करते हुए दो सदस्यीय टीम गठित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।