Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जिम ट्रेनर युवती ने खुदखुशी का बनाया लाइव वीडियो,सुसाइड से पहले अपनी मां को किया मैसेज

जालौन में उरई शहर के गणेश गंज मोहल्ले का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।यहां रहने वाली जिम ट्रेनर युवती ने फांसी लगा ली।मृतक युवती ने सुसाइड से पहले अपनी मां को मैसेज में लिखा मां मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई।

जिम ट्रेनर युवती ने खुदखुशी का बनाया लाइव वीडियो,सुसाइड से पहले अपनी मां को किया मैसेज
Crime

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

जालौन में उरई शहर के गणेश गंज मोहल्ले का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।यहां रहने वाली जिम ट्रेनर युवती ने फांसी लगा ली।मृतक युवती ने सुसाइड से पहले अपनी मां को मैसेज में लिखा मां मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई। युवती ने मां को वॉट्सएप पर वीडियो और मैसेज भेजकर अपनी मौत का खुलासा किया।

जिम ट्रेनर युवती ने खुदखुशी का बनाया लाइव वीडियो,सुसाइड से पहले अपनी मां को किया मैसेज

पूरा मामला शहर के मुहल्ला गणेश गंज निवासी 19 वर्षीय स्नेहा कुमारी उर्फ जिया जो बीएससी फाइनल की छात्रा का है।वह एक साल से इलाहाबाद बैंक के पास स्थित न्यू वेयरलेस जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रही थी। जिम मालिक आकाश गुप्ता व ट्रेनर शानू, विशाल पुरवाल व हिमांशु यादव उसका मानसिक उत्पीड़न कर उसे अज्ञात कारणों से ब्लैकमेल कर रहे थे। स्नेहा का हिमांशु यादव से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।चारों युवकों के ब्लैकमेल से युवती काफी दिनों से परेशान थी।

जिम ट्रेनर युवती ने खुदखुशी का बनाया लाइव वीडियो,सुसाइड से पहले अपनी मां को किया मैसेज

शनिवार की शाम को स्नेहा ने हिमांशु यादव को वीडियो काल किया था। इसके बाद घर के कमरे के दरवाजा बंद कर उसने बिस्तर पर बिछे चादर को पंखें से बांधकर फंदा लगा लिया। इसके बाद उसने खुदखुशी का लाइव वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के लिए उसने मोबाइल का कैमरा खुला छोड़ दिया था और फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। कुछ देर बाद उसकी मां रानी देवी घर पहुंची तो देखा कि स्नेहा फंदे पर झूल रही है और मोबाइल सामने रखा हुआ है। इसके बाद मां ने घर के सदस्यों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जिम ट्रेनर युवती ने खुदखुशी का बनाया लाइव वीडियो,सुसाइड से पहले अपनी मां को किया मैसेज

मृतक युवती न्यू वेयरलेस जिम में ट्रेनर थी।मृतक जिम ट्रेनर में मां को भेजे मैसेज में एक युवक पर प्रेम में धोखा देने का आरोप लगाया है।बेटी की मौत और उसके भेजे मैसेज से आहत मां ने उसे धोखा देने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मैसेज के मुताबिक एक शख्स, जिम मालिक, जिम ट्रेनर सहित चार युवकों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।