Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

जन्माष्टमी देखने गई सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक सनसनीखेज वारदात हुई।यहां आम के पेड़ पर दो युवतियों का लटकता शव मिला है।

जन्माष्टमी देखने गई सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
Crime

केटी न्यूज़/फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक सनसनीखेज वारदात हुई।यहां आम के पेड़ पर दो युवतियों का लटकता शव मिला है। दोनों सहलियां जन्माष्टमी पर सोमवार को मंदिर गई थीं।दोनों सहेलियां थीं। दोनों ने एक ही दुपट्टे में फांसी लगाई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि लड़कियों ने खुद ही फांसी लगाई है।मौके से एक फोन और सिम बरामद किया है।

जन्माष्टमी देखने गई सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कायमगंज के भगौतीपुर गांव से सूचना मिली कि दो लड़कियां  पेड़ पर लटकी हुई पाई गईं। जिनकी उम्र 18 और 15 साल है।पुलिस मौके पर पहुंची।  परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, जांच की जा रही है कि आखिर यह घटना क्यों हुई। 

जन्माष्टमी देखने गई सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मृतकों में से एक लड़की के पिता ने बताया कि वे रात 9:30 बजे तक मेरे साथ मंदिर में थीं। हम सब वापस आ गए लेकिन वे फिर बाहर चली गई, मैं सो गया। आधी रात को जब मैं उठा तो वे मुझे नहीं मिली।देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह अपनी बुआ के घर रुक गई हैं। लेकिन सुबह पता चला वहां नहीं है। खोजबीन के बाद दोनों का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनो ने दोनों बेटियों की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।