Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

I.N.D.I.A के संयोजक पर आज भी नहीं हो पाया फैसला, 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का हुआ गठन

आइएनडीआइए की मुंबई में आज बैठक हुई। बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का बड़ा फैसला लिया गया। जिसमें 13 नेताओं को शामिल किया गया। वहीं, गठबंधन का संयोजक कौन होगा, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। बताया जाता है कि यह कमेटी गठबंधन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में काम करेगी।

I.N.D.I.A के संयोजक पर आज भी नहीं हो पाया फैसला, 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का हुआ गठन
केटी न्यूज, ऑनलाइन डेस्क। आइएनडीआइए की मुंबई में आज बैठक हुई। बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का बड़ा फैसला लिया गया। जिसमें 13 नेताओं को शामिल किया गया। वहीं, गठबंधन का संयोजक कौन होगा, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। बताया जाता है कि यह कमेटी गठबंधन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में काम करेगी। 
बिहार से ललन सिंह और तेजस्वी शामिल, ममता बनर्जी के भतीजे को भी मिली जगह
आइएनडीआइए ने 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का फैसला लिया है। इस कमेटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जदयू नेता ललन सिंह, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा सहित बिहार से जेडीयू के ललन सिंह और राजद के तेजस्वी शामिल हैं। इसके अलावा, कमेटी में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, सपा के जावेद अली खान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को शामिल किया गया है। अभिषेक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
30 सितंबर तक सीट बंटवारे को मिलेगा अंतिम रूप 
I.N.D.I.A ने बैठक में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव, जहां तक संभव हो, मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी। बैठक को लेकर यह भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि विपक्ष सितंबर के तीसरे हफ्ते में एक रैली का आयोजन कर सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।