Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अग्नि प्रकट के साथ विराट विष्णु महायज्ञ का हवन प्रारंभ

भेल्दी सराय बक्स स्थित श्रीधर बाबा के मठिया पर विराट विष्णु महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शुक्रवार को आचार्य श्याम सुंदर पाण्डेय के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ जारी रहा।

पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अग्नि प्रकट के साथ विराट विष्णु महायज्ञ का हवन प्रारंभ

केटी न्यूज़/छपरा

भेल्दी सराय बक्स स्थित श्रीधर बाबा के मठिया पर विराट विष्णु महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शुक्रवार को आचार्य श्याम सुंदर पाण्डेय के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ जारी रहा। इस दौरान पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, और काष्ठ की लकड़ी से अग्नि प्रकट की गई, जिसके बाद हवन प्रारंभ हुआ।

मौके पर संत श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि महायज्ञ का आयोजन ईश्वरीय कृपा का फल है। मुख्य यजमान मुखिया आरती देवी, मदन सिंह, रवि सिंह, रणजीत सिंह, श्रीलाल साह, दशरथ राय, सुनील राय सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सराय बक्स में 35 वर्षों बाद दूसरी बार विराट विष्णु महायज्ञ और पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा के कर कमलों द्वारा 97वें महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अन्नाधिवास कराया गया, और 22 अक्टूबर को हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।