Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

एकौना में लावारिश हालत में खड़ी ई-रिक्शा से कट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सिमरी पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के एकौना गांव में लावारिश हालत में सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा से देशी कट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

एकौना में लावारिश हालत में खड़ी ई-रिक्शा से कट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

एकौना में लावारिश हालत में खड़ी ई-रिक्शा से कट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/सिमरी

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सिमरी पुलिस एकौना गांव में रात्रि गश्त अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक जगह सड़क किनारे लावारिश हालत में खड़ा एक ई-रिक्शा दिखाई पड़ा। पुलिस ने जब आस पास के लोगों से पूछताछ की तो किसी ने ई-रिक्शा या उसके चालक के संबंध में जानकारी नहीं दी। इसके बाद ई-रिक्शा को संदिग्ध मान पुलिस ने जब उसकी पड़ताल की तो चालक के सीट के नीचे से एक देशी कट्टा मिला।

एकौना में लावारिश हालत में खड़ी ई-रिक्शा से कट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस उक्त ई-रिक्शा को जब्त कर थाने लाई तथा उसके रजिस्टेªशन नंबर के आधार पर उसके ऑनर का पता लगाने में जुट गई है। सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक का पहचान किया जा रहा है। उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं, ई-रिक्शा से देशी कट्टा की बरामदगी से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

एकौना में लावारिश हालत में खड़ी ई-रिक्शा से कट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।