Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई - डीआईजी

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई - डीआईजी

- डीआईजी ने किया पुलिस लाईन का निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिये कई आवश्यक निर्देश

 केटी न्यूज/बक्सर 

शुक्रवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा बक्सर पहुंचे। उन्होंने वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत बक्सर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर डीआईजी को जवानों ने परेड कर सलामी दिया। सलामी लेने के बाद डीआईजी ने

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई - डीआईजी

पूरे पुलिस लाईन केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने जवानों के रूटीन, विभिन्न कागजातों सहित कई अन्य बिंदुओं का गहराई से निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने बक्सर में बढ़े अपराधिक घटनाओं परचिंता जताई तथा अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्राइम कंट्रोल को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डीआईजी ने पुलिस लाईन में मौजूद

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई - डीआईजी

पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को आपात स्थिति से निपटने को लेकर हमेशा तैयार रहने को कहा। वही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य मंे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी नवीन चंद्र झा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद बज्र गृह का भी निरीक्षण किया। जहां तैनात पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में निपटने को लेकर मॉक ड्रिल भी कराया। उसके बाद पुलिस

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई - डीआईजी

ऑफिस गए। जहां सभी डीएसपी और पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान डीआईजी ने बताया कि अब सभी थानों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावे जो स्टेशन डायरी यानी सनहा को भी ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। जिसको लेकर कार्य किया जा रहा है। वही आरा में हुए बैंक लूट कांड का उद्भेदन को लेकर कहा कि पुलिस बैंक लूट कांड का पुलिस सही दिशा में कार्रवाई कर रही है। जल्द बैंक लूट कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। मौके पर बक्सर एसपी मनीष कुमार समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।