Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई हुई शुरू

बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई हुई शुरू

- सेंट्रल नाला से जुड़ी संपर्क नालियों की भी हो रही सफाई

 केटी न्यूज/डुमरांव 

बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई हुई शुरू

बरसात से पहले सेट्रल नाला और संपर्क नालियों की सफाई नगर परिषद ने शुरू करा दिया है। शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता ने साइट पर पहुंच सफाई कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने साफ लहजे में सफाई एनजीओ के स्टाफ को हड़काते हुए कहा कि सफाई नियम के अनुसार होनी चाहिए।

बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई हुई शुरू

सफाई छह दिन करना है तो करना है, इसमें फांकेबाजी नहीं चलेगी। विदित हो कि डुमरांव शहर में दो सेंट्रल नाला मौजूद है। दोनों सेंट्रल नाला का पानी जाकर कांव नदी में गिरता है। सेंट्रल नाला जाम होने से शहर के निचले हिस्से में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई हुई शुरू

गलियों और रोड पर भी पानी लग जाता हैए जिससे नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में सेंट्रल नाला के भीतरी भाग में गाद नहीं रहना चाहिए। वहीं संपर्क नालियों की सफाई को लेकर भी एनजीओ को कड़ा निर्देश दिया गया है।

बरसात से पहले सेंट्रल नाला की सफाई हुई शुरू

संपर्क नालियों में कचरा नहीं होना चाहिए। जिस तरह मोहल्लों की गंदगी साफ की जाती है, उसी तरह से संपर्क नालियों की सफाई भी होनी चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।