Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, अन्य महिला जख्मी

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक डीजे वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, अन्य महिला जख्मी

केटी न्यूज/पटना

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक डीजे वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय अम्बिका देवी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

रविवार को सलेमपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग निकले थे। विसर्जन के बाद, देर रात एक डीजे वाहन लौट रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने डीजे चालक से गाना बजाने के लिए कहा, लेकिन चालक ने बताया कि वाहन का तेल खत्म हो गया है, इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकता। युवकों ने चालक की बात पर विश्वास नहीं किया और उसे गाना बजाने के लिए मजबूर किया।

इस बीच, जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। पंडितों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। दोपहर के बाद मां की विदाई की तैयारी शुरू हुई, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने मां को खोईछा देकर उन्हें विदा किया। यह घटना लापरवाही का एक उदाहरण पेश करती है, जिसके कारण मानव जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।