Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

दुर्गा वाहिनी ने मऊ में किया शस्त्र पूजन, नारी सम्मान और शस्त्र शिक्षा पर जोर

मऊ। विश्व हिंदू परिषद की मातृ संगठन दुर्गा वाहिनी द्वारा मां शीतला धाम पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजिका कल्पना ने कहा कि सनातन धर्म में नारी को पूजनीय माना गया है और उसे देवी का दर्जा दिया गया है।

दुर्गा वाहिनी ने मऊ में किया शस्त्र पूजन, नारी सम्मान और शस्त्र शिक्षा पर जोर

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। विश्व हिंदू परिषद की मातृ संगठन दुर्गा वाहिनी द्वारा मां शीतला धाम पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजिका कल्पना ने कहा कि सनातन धर्म में नारी को पूजनीय माना गया है और उसे देवी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल सनातन धर्म में ही नारी की पूजा होती है, इसलिए नारी को शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान होना चाहिए ताकि समाज में फैले गलत तत्वों का सामना कर सके।

दुर्गा वाहिनी की संयोजक ईशानी सिंह ने युवतियों से अपने धर्म और गौरवशाली इतिहास को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई युवतियां सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो बना रही हैं, जो हमारे संस्कारों के विरुद्ध है। 

कार्यक्रम में वीणा गुप्ता, माला मद्धेशिया, संगीता सिंह, रंभा देवी, रितु सोनकर, रीना सोनकर, रोली पाण्डेय, कल्पना गुप्ता, मंजू प्रजापति और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारसमणी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।