Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में रविवार को बक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ओबीसी विभाग और जिला इकाई से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर जिला ओबीसी विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने की।

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

__ जिला कांग्रेस कार्यालय में आपात बैठक कर जनआंदोलन तेज करने का ऐलान, रसोई गैस व जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को बताया बड़ा मुद्दा

केटी न्यूज/बक्सर

बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में रविवार को बक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ओबीसी विभाग और जिला इकाई से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर जिला ओबीसी विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने की।प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया।

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और महंगाई के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है। उनका आरोप था कि बढ़ती कीमतों ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि देश इस समय गंभीर आर्थिक दबाव से गुजर रहा है और महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

उनके मुताबिक, केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल सत्ता की राजनीति में लगी है, जबकि गलत नीतियों का सीधा असर आम आदमी और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आने वाले दिनों में महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई जा रही है।प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक भी आयोजित की गई।

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

बैठक में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और आम लोगों की परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी और सड़क से लेकर संसद तक विरोध दर्ज कराएगी। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने तथा जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को संगठित करने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम में जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, त्रियोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, मोहम्मद अयास, विमल चौबे, मुन्ना तुरहा, बबन तुरहा, राकेश यादव और पिंटू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बक्सर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।