Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

कृषि विश्वविद्यालय सब्बौर के डीन ने किया वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज का निरीक्षण

कृषि विश्वविद्यालय सब्बौर के डीन ने किया वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज का निरीक्षण

- प्राचार्य तथा कर्मियों के साथ बैठक कर अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के नवपदस्थापित डीने ने गुरूवार को वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज डुमरांव का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने पूरे कॉलेज परिसर का अवलोकन करने के साथ ही प्राचार्य तथा कृषि वैज्ञानिकों के साथ बात कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कृषि में शोध और कृषि में शिक्षा के समग्र विकास का है। इसके लिए कॉलेज की विधि व्यवस्था का रिव्यू लिया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की परियोजनाओं को गति दी जाएगी। हालांकि कॉलेज की विधि व्यवस्था से

कृषि विश्वविद्यालय सब्बौर के डीन ने किया वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज का निरीक्षण

वो खासा संतुष्ट दिखे और प्राचार्य की काफी सराहना की। डीन ने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां के छात्रों में काफी प्रभावशाली हुनर है। ऐसे में जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को सही ढंग से मॉनिटर करने की। इसके लिए बीएयू काम कर रहा है और हर दिन अपनी पठन पाठन की शैली में नए प्रयोग कर रहा है। डीन ने कॉलेज के कृषि वैज्ञानिकों और प्रोफेसर्स से जानकारियां ली कि उनके क्या मुद्दे हैं, क्या बाधाएं आ रही है। उन्होंने सभी छात्रों के साथ बैठकर उनकी परेशानियों और उनके विचारों को सुना। उन्होंने कहा कि सुनने से ही बाधाओं का निराकरण होता है। डीन ने बंद पड़े गर्ल्स छात्रावास का निरीक्षण करते हुए यह बताया कि

कृषि विश्वविद्यालय सब्बौर के डीन ने किया वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज का निरीक्षण

इसे 4 महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ऑडिटोरियम की इंटीरियर मेंटेनेंस को लेकर डीन ने आश्वस्त किया कि इसका प्रस्ताव जल्द ही कुलपति के समक्ष रख इसको शुरू कराने की दिशा में काम किया जायेगा। बता दें कि डुमरांव का वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज कृषि क्षेत्र में नए-नए अनुसंधान कर तथा समय समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर उन्हें नई तकनीकी से रूबरू करा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।