Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार
Keshav Times

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रावण का अवतार-सांसद सुधाकर सिंह

आरजेडी नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने को भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणीकी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रावण का अवतार-सांसद सुधाकर सिंह
Bihar politics

केटी न्यूज़/पटना

आरजेडी नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने  को भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रावण का अवतार बताया।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रावण का अवतार-सांसद सुधाकर सिंह

बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, 'जो नए लोग हैं। वो चुनावी बरसाती मेंढक हैं। उनके लिए रामगढ़ में कुछ नया लगता होगा। हमारे लिए तो किसानों के घर में हम लोगों का भोजन और नाश्ता भी होता है।जो लोग चुनौती पेश कर रहे हैं, फिर से विधानसभा चुनाव में मुंह की खाएंगे। 20 हजार के वोटों के अंतर से चुनाव हारेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को शोले फिल्म का गब्बर बताया था।'

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रावण का अवतार-सांसद सुधाकर सिंह

सांसद सुधाकर सिंह ने आगे कहा, 'एक बात बहुत साफ है रावण के दशहरा में पुतला दहन के दिन नीतीश कुमार ने धनुष और तीर इसलिए फेंक दिया क्योंकि उनको समझ में आ गया कि मेरे दाएं और बाएं भाजपा वाले रावण ही खड़े हैं। नकली रावण को मारने से काम नहीं चलेगा। असली रावण जो भाजपा में हैं। इन लोगों को मारने की जरूरत है।'

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रावण का अवतार-सांसद सुधाकर सिंह

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा,इस राज्य में किस दिन हत्याएं नहीं हो रही हैं। बिहार में रोजाना दर्जनों हत्याएं हो रही हैं फिर भी इस राज्य के मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि वह गृह मंत्री भी हैं तो कभी वो माफी नहीं मांगेंगे। उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है।अभी जो ये लोग सत्ता में रह गए तो इससे भी बदतर स्थिति होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।