Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ट्रेन से गिर परीक्षार्थी जख्मी, हालत गंभीर, रेफर

ट्रेन से गिर परीक्षार्थी जख्मी, हालत गंभीर, रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव

सोमवार की सुबह दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप पंजाब मेल ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील सिंह और रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बनारस रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान मुरार थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी स्व बंधू मेहता के 29 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र कुमार मेहता के रूप में हुई है। जीआरपी द्वारा परिजनों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही  रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे और जख्मी को बेहतर इलाज के लिए लेकर बनारस चले गए। मिली जानकारी के अनुसार युवक पटना में परीक्षा देने गया था। सुबह में पंजाब मेल ट्रेन पकड़ कर डुमरांव आ रहा था। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पहले ही ट्रेन से गिर पड़ा और जख्मी हो गया। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ अधिक होने के कारण ही युवक गिरा होगा। जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आयी है, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।