Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नावानगर सीएचसी में लगी आग, स्टोर रूम जलकर राख

नावानगर सीएचसी में लगी आग, स्टोर रूम जलकर राख

केटी न्यूज। नावानगर 

स्थानीय सीएचसी में अचानक आग लग गई। जिससे स्टोर रूम में रखे समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन से आग पर काबू पाया गया। आग सीएचसी में की गई बिजली वायरिंग के शॉर्ट सर्किट से होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से स्टोर रुम में आग लग गई थी। पल भर में आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग से हजारों रुपये के सामान की क्षति का अनुमान है।

नावानगर सीएचसी में लगी आग, स्टोर रूम जलकर राख

साथ ही कई कागजात भी जल गए हैं। आग लगने के साथ ही अस्पताल के अधिकारी व कर्मी आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश किया। इधर सूचना पर वासुदेवा ओपीध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने अग्निशमन वाहन के साथ पहुंचे। तब जाकर आग पर पूर्णतः काबू पाया गया। इधर सीएचसी में मौजूद लोगों ने बताया कि  बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। जिससे सीएचसी में घंटेभर अफरातफरी का माहौल हो गया था। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डा. कमलेश कुमार ने बताया कि सीएचसी के एक स्टोर रुम में आग लग गई थी। जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।