बक्सर सोमेश्वर घाट में गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत, पहचान का प्रयास जारी
बक्सर के सोमेश्वर स्थान स्थित स्थानीय घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई है।

केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर के सोमेश्वर स्थान स्थित स्थानीय घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई है।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के शोरगुल मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल शव को बाहर निकाल दिया। समाचार लिखे जाने तक किशोरों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम दोनों किशोर एक साइकिल पर सवार हो सोमेश्वर स्थान घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान दोनों डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों की शोरगुल सुन स्थानीय गोताखोर तत्काल नदी में छलांग लगाए तथा कुछ देर के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाल भी दिया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के पास आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस लोगों से दोनों किशोरों के शिनाख्त में सहयोग की अपील के साथ ही उनकी तस्वीर को सोसल मीडिया पर डाल पहचान का प्रयास कर रही है।