Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

गाजीपुर: यादव महासभा में बदलाव, मदन सिंह बने नए जिला अध्यक्ष, राम विजय सिंह बने प्रदेश महासचिव

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक बैठक कानपुर के मनोज इंटरनेशनल होटल में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने की। इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाषिनी शरद यादव मुख्य अतिथि थीं।

गाजीपुर: यादव महासभा में बदलाव, मदन सिंह बने नए जिला अध्यक्ष, राम विजय सिंह बने प्रदेश महासचिव

केटी न्यूज़। गाजीपुर

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक बैठक कानपुर के मनोज इंटरनेशनल होटल में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने की। इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाषिनी शरद यादव मुख्य अतिथि थीं। बैठक में गाजीपुर के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव को विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर पद से हटा दिया गया। उनकी जगह मदन सिंह यादव को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष कप्तान यादव ने मदन सिंह यादव को निर्देश दिया कि वे नई कमेटी बनाकर मिशन को आगे बढ़ाएं। इसके अलावा, राम विजय सिंह यादव को जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष से प्रदेश महासचिव बनाया गया और उन्हें टोपी व पटा पहनाकर सम्मानित किया गया। कप्तान यादव ने विश्वास जताया कि इन दोनों नियुक्तियों से गाजीपुर में यादव महासभा अपने मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सफल होगी।

नए जिला अध्यक्ष मदन सिंह यादव ने अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही, जबकि प्रदेश महासचिव राम विजय सिंह यादव ने समाज की बुराइयों को दूर करने और महासभा के मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाषिनी शरद यादव, विशिष्ट अतिथि कप्तान सिंह यादव, जननायक यादव, डॉ. प्रभा यादव, लाल बहादुर यादव, ओमप्रकाश यादव, चंदा यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रतना यादव ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।